आप सब यह तो समझते ही है की स्वास्थय सबसे बड़ा धन होता है | व्यक्ति यदि स्वस्थ रहता है तो हर काम अच्छे से मन लगाके कर पाता है और खुश भी रहता है | तो आइये हम देखते है स्वस्थ रहने के कुछ तरीके जिन्हे हम अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में अपना कर खुद को स्वस्थ रख सकते है
- सुबह उठते ही एक गिलास कुनकुना पानी पीना चाहिए बॉडी डेटॉक्स होती है मेटाबोलिज्म ठीक रहता है जिसकी वजह से एक्स्ट्रा फैट (मोटापा) नहीं बढ़ता है |

2) हर रोज सुबह योग और व्यायाम (exercise) करना चाहिए | योग करने से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते है | व्यायाम करने से रक्त संचार (blood circultion) अच्छा होता है | एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी कम होती है |

3) सुबह पौष्टिक नाश्ता करना अच्छा होता है| नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीज़े खानी चाहिए | इससे पचावट(digetion) और चयापचय ( metabolism) अच्छा होता है | फल और सब्जियां ज्यादा खाना है इससे कैलोरी भी ज्यादा नहीं बढ़ती है |
4) लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों (stairs) का इस्तेमाल करना ऐसी छोटी छोटी चीज़े करने से कैलोरी भी कम होती है और वसा (fat) भी नहीं बढ़ता है |

5) दिनभर में 6-8 गिलास पानी पीना चाहिए इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते है |

6) खाना चबा चबा कर खाना चाहिए | हर कौर (bite) को कम से कम 30 सेकंड तक चबाना चाहिए | कुछ डॉक्टर कहते है की 32 बार तक चबाना चाहिए इससे खाना अच्छे से पचता है और बॉडी में वसा जमा नहीं होता है |

7) रोज 6-7 घंटे की अच्छी नींद लेना चाहिए क्योकि नींद पूरी न होने से तनाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी होती है |

8) WHO के हिसाब से हमें स्वस्थ रहने के लिए 8000 कदम (steps) रोज चलने चाहिए यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है |

Good content 👍
You gave very good information in this blog, please continue it in future.
keep it up…..produce large content